facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: 300 अंक की बढ़त पर सेंसेक्स, निफ्टी 18150 के पार

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 9:36 AM IST
Share Market

बढ़त के साथ खुला बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 323.3 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 61,102.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 80.00 अंक यानी 80.00 फीसदी की बढ़त के साथ 18155.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 48.59 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 61,102.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 47.45 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ
18116.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन संकेत अच्छे मिल रहे हैं। SGX NIFTY बढ़त पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं एशियाई बाजार की बात करें तो यहां भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। उधर शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की 4 दिनों की गिरावट थमी है। अमेरिकी बाजार 2 परसेंट तक उछले। डाओ में 5 महीने की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल कमोडिटीज की बात करें तो सुबह नॉन एग्री बुलियन, एनर्जी में दायरे का ट्रेड, वहीं डॉलर इंडेक्स में रिकवरी का हल्का प्रेशर देखने को मिल रहा है। सोना $2.25 के पास है तो वहीं चांदी $26 के नीचे सपाट कारोबार करता दिख रहा है।

कैसा था शुक्रवार का बाजार

भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन धड़ाम हो गए। घरेलू स्तर पर HDFC एवं HDFC बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांकों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 695 अंक टूटकर 61,054.29 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 187 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 फीसदी चढ़कर 61,749.25 अंक पर बंद हुआ था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 694.96 अंक यानी 1.13 फीसदी टूटकर 61,054.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,585.50 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,002.17 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 186.80 अंक यानी 1.02 फीसदी लुढ़का। निफ्टी दिन के अंत में 18,069.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,216.95 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,055.45 तक आया।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement