facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सेंसेक्स 150 अंक तेजी के साथ खुला, निफ्टी 17,700 के करीब

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 9:43 AM IST
Share Market

तेजी के साथ खुले बाजार

भारतीय बाजारों की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। निफ्टी 17700 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 164 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 60,010.51 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 55.75 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 74.6 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 59,921.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 17,624.05 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुल सकते हैं। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। SGX Nifty में मजबूती देखने को मिल रही है। इस समय SGX Nifty 17700 के स्तर पर कारोबार रहा है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो निक्केई, कोस्पी समेत हेंगसेंग में भी तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा अमेरिकी वायदा बाजार में सपाट ट्रेडिंग देखने को मिल रही है।अमेरिकी बाजार में महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 12 अप्रैल को CPI डाटा जारी होगा। बाजार की नजर इन आंकड़ो पर रहेगी।

सोमवार को कैसा रहा बाजार
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त में रहे। हालांकि, कंपनियों के तिमाही परिणामों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 13.54 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 276.14 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स सबसे अधिक पांच प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा विप्रो, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में भी तेजी रही।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement