facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: नए शिखर पर बाजार, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार की आज तेजी के साथ शुरुआत हो सकती है

Last Updated- June 28, 2023 | 1:22 PM IST
share market

नए लेवल पर बाजार

आज निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। निफ्टी पहली बार 18,900 के पार पहुंच गया है।  निफ्टी ने 18,908.15 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया है। वहीं सेंसेक्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स पहली बार 63,700 के पार पहुंच गया है।
सेंसेक्स ने 63,716 का नया रिकॉर्ड बनाया।

 

बाजार खुलते ही निफ्टी ऑल टाइम हाई
मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार आज अच्छी तेजी लेकर खुला है। सेंसेक्स 199.18 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,627.28 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी ने खुलते ही ऑल टाइम हाई लगाया है। फिलहाल निफ्टी 57.60 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18870 पर दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार मजबूत

प्री-ओपनिंग में बाजार में मजबूती देखने को मिली। 09:02 के आसपास सेंसेक्स 150.86 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 63,566.89 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 121.60 अंक या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 18,939 पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ संभावना है कि आज  बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हो सकती है। SGX Nifty 18881 के स्तर पर खुलने के बाद 60 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे भारत के बाजार में तेजी के साथ खुलने की उम्मीद है।

28 जून को यानी आज शुरुआती कारोबार में एसजीएक्स वायदा 18,888 अंक के हाई लेवल पर पहुंचा। मार्केट रेग्युलेटर SEBI की आज बोर्ड बैठक है। बाजार की नजर इस बैठक पर रहेगी।

कल कैसा था बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स 446 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 126 अंक चढ़कर 18,817.40 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि HDFC-HDFC बैंक का विलय 1 जुलाई से प्रभावी होगा, जिसके बाद कारोबारी सत्र के उत्तरार्ध में बाजार में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 446.03 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 63,416.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,467.54 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,054.84 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 126.20 अंक यानी 0.68 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,817.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,829.25 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,714.25 तक आया

 

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement