facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today:  रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, 66 हजारी हुई सेंसेक्स, निफ्टी 19000 के पार

Advertisement

आज सुबह Gift Nifty इंडेक्स की शुरुआत भी अच्छी हुई है। यह 40 अंक बढ़कर 19,770 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- July 18, 2023 | 9:55 AM IST

Share Market Today: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार

18 जुलाई के कारोबार में बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर खुला है। सेंसेक्स 321.48 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 66,911.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 79.20 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 19,790.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग

18 जुलाई को प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 126.69 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 66,716.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 19,761.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

भारतीय शेयर बाजार के सोमवार (17 जुलाई) को 66 हजार से अधिक स्तर पर बंद होने के बाद आज यानी मंगलवार को भी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है। ग्लोबल बाजार से भी मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह Gift Nifty इंडेक्स की शुरुआत भी अच्छी हुई है। यह 40 अंक बढ़कर 19,770 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है, क्योंकि निवेशक रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया (Reserve Bank of Australia) की जुलाई नीति बैठक के मिनट्स जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 0.46 फीसदी नीचे था, जबकि जापान का Nikkei 225 0.31 फीसदी चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: निराशाजनक तिमाही नतीजे से टूटा Avenue Supermarts का शेयर

हांगकांग के Hang Seng सूचकांक में क्षेत्र में गिरावट आई और यह 1.94 फीसदी गिर गया। वहीं, मुख्यभूमि चीनी बाजार (Chinese markets) भी नकारात्मक क्षेत्र में थे, Shanghai Composite  0.31 फीसदी नीचे था।

अमेरिकी  मार्केट में भी नरमी देखने को मिल रही है। Dow Jones Industrial Average 0.22 फीसदी बढ़कर 2023 में अपने उच्चतम समापन स्तर पर पहुंच गया, जबकि S&P 500  0.39 फीसदी चढ़ गया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.93 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

कल कैसी थी बाजार की चाल ?

17 जुलाई यानी सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 529.03 अंक की बढ़त के साथ 66,589.93 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 146.95 अंक बढ़कर 19,711.45 के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: $100 बिलियन वैल्यूएशन पार कर गया HDFC बैंक, पहुंचा दुनिया में 7वें पायदान पर

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement