facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Update: 4 महीने के निचले स्तर पर सेंसेक्स, बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला निफ्टी

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 10:41 AM IST
Stock market today

सेंसेक्स 4 महीने के निचले स्तर पर है। सेंसेक्स 452.78 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 59,011.15 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी बजट-डे के निचले स्तर से नीचे फिसला है। निफ्टी का बजट डे निचला स्तर 17,353.40 था। बाजार 4 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 200 DMA के नीचे फिसला है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट हावी है ।

गिरावट के साथ खुले बाजार

बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 238.89 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 59,225.04, के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 69.10 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,396.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी टॉप गेनर

Bajaj Auto, Adani Enterprises, Infosys, Tech Mahindra और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप गेनर  हैं।

निफ्टी टॉप लूजर

वहीं Britannia Industries, Cipla, Adani Ports, Asian Paints और Power Grid Corp टॉप लूजर हैं।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट दिखी। ग्लोबल मार्केट की गिरावट का असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिलेगा। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 250 अंकों की गिरावट है, सेंसेक्स इस समय 59,351.58 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 17,465 के स्तर पर है।

कैसा रहेगा आज का बाजार
आज, 27 फरवरी 2023 को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं मिल रहे। दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

SGX Nifty भी कमजोर खुला। फिलहाल ये इंडेक्स 17500 के नीचे है। एशिया में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी 1.4% तक फिसल गए हैं। इससे पहले यूरोप के बाजारों में FTSE, CAC, DAX समेत US मार्केट में DOW, NASDAQ भी लाल निशान में बंद हुए हैं।

घरेलू बाजार की नजर इस हफ्ते अमेरिका में बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर इंडेक्स के साथ वैश्विक रुझानों पर रहेगी। इसके अलावा मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े भी शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को बाजार लगातार छठे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 141 अंकों की गिरावट के साथ 59,463.93 पर और निफ्टी 45 अंक नीचे 17,465.80 पर बंद था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों को और बढ़ाने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के दौरान अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सके और बीएसई सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा निकासी और एचडीएफसी के दोनों शेयरो में बिकवाली के दबाव से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई सेंसेक्स तेज शुरुआत के बावजूद कारोबार के अंत में 141.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,463.93 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 17,465.80 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 8:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement