facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 716 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के करीब

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 12:23 PM IST
Share Market

बाजार में गिरावट जारी (12:16 AM)

सेंसेक्स में गिरावट जारी है। इस समय इंडेक्स 716.04 अंको यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ  59,090.24 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 212.45 अंक यानी  1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 17,377.15 के स्तर पर है।

बाजार में बढ़ी गिरावट

सेंसेक्स में 855.93 अंकों की गिरावट आई है। 1.43 फीसदी गिरावट के साथ सेंसेक्स 58,950.35 के स्तर पर है वहीं निफ्टी भी 250 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 17,360.30 पर कारोबार कर रहा है।

Adani Enterprises, Hindalco Industries, Adani Ports, Bajaj Finserv ³R Bajaj Finance Aчdà टॉप लूजर रहे है। वहीं Tata Motors, Britannia Industries, Bharti Airtel और Bajaj Auto निफ्टी के टॉप गेनर हैं

 

भारी गिरावट के साथ खुले बाजार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स  723 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 59,082.67 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 200.95 अंक यानी 1.14 फीसदी लुढ़क कर 17,388.65 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियां लाल निशान पर हैं।

प्री-ओपनिंग में कमजोर बाजार

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 499.74 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 59,306.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 54.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 17,535.30 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 10 मार्च को ग्लोबल बाजार से संकेत अच्छे नहीं हैं। एशिया में भारी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 150 अंक फिसला है। अमेरिकी फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है।

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते कल US मार्केट 2 परसेंट तक टूट कर बंद हुए थे। US के जॉब के आंकड़ों से पहले बाजार गिरे है। डाओ जोन्स 543 अंक गिरकर बंद हुआ।

S&P 500 इंडेक्स में भी करीब 2% की गिरावट दिखी है जबकि नैस्डेक 238 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

SGX NIFTY फिसला, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 168.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 28,271.58 के आसपास दिख रहा है।

ताइवान का बाजार 1.26 फीसदी गिरकर 15,571.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 19,429.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 3,249.63 के स्तर पर दिख रहा है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement