facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: नए साल के पहले दिन लाल निशान पर खुला बाजार

Advertisement

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की नरमी रही थी। आज नए साल के मौके पर दुनियाभर के बाजारों में छुट्टी है।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:16 AM IST
FII in India

Share Market Today: लाल निशान पर बाजार

बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 123.41 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 72,113.91 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 25.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 21706 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

एनएसई ने 1 जनवरी के लिए हिंदुस्तान कॉपर को अपनी एफएंड ओ प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। बताते दें F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है। जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

प्री-ओपनिंग में बाजार में फ्लैट शुरुआत
प्री-ओपनिंग में बाजार में फ्लैट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 30 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 72,285.61 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 25.00 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 21756.40 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

 

कैसा रहेगा आज का बाजार

साल 2024 के पहले दिन यानी नए साल के पहले दिन ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की नरमी रही थी। आज नए साल के मौके पर दुनियाभर के बाजारों में छुट्टी है। इस बीच अमेरिका क्रूड के रिकॉर्ड प्रोडक्शन से लगातार तीसरे दिन क्रूड का भाव गिरा है। क्रूड का भाव 77 डॉलर पहुंचा है। 2023 में क्रूड 10% फिसला है। 2020 के बाद पहली गिरावट आई है।ॉ

कैसा था आखिरी कारोबारी दिन

साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। 29 दिसंबर को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 170.12 अंक या 0.23 फीसदी गिरकर 72,240.26 पर और निफ्टी 47.30 अंक या 0.22 फीसदी टूटकर 21,731.40 पर बंद हुआ। मिडकैप 366 अंक चढ़कर 46,182 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Stock Market 2024: साल 2023 रहा यादगार! नए साल में लोकसभा चुनाव, ब्याज दर के रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

साल 2023 में सेंसेक्स 11,399.52 अंक बढ़ा

वर्ष 2023 में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 11,399.52 अंक या 18.73 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी में 3,626.1 अंक या 20 प्रतिशत की तेजी हुई। विश्लेषकों की राय है कि लोकसभा चुनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिका और भारत में ब्याज दरों की चाल, मुद्रास्फीति के रुझान और भू-राजनीतिक हालात शेयर बाजार के लिए प्रमुख कारक होंगे।

उन्होंने कहा कि बाजार 2024 के आम चुनावों में बहुमत के साथ भाजपा सरकार की वापसी चाहता है। मोतीलाल ओसवाल ब्रोकिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन ने एक टिप्पणी में कहा कि लोकसभा चुनाव और उसके बाद पहले आम बजट पर सभी की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: बीएस सर्वेक्षण: 2024 में देश भर के CEO बना रहे अधिक निवेश और नियुक्तियों का प्लान

ब्याज दर में किसी भी कटौती से बाजार को अतिरिक्त बढ़ावा मिलेगा। इस साल यानी 2023 में शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में 81.90 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई।

 

 

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement