facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Share Market Today: रिकॉर्ड हाई से फिसले सेंसेक्स-निफ्टी, 75 हजार के नीचे आया सेंसेक्स, निफ्टी 22,600 के ऊपर

कल इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस में खरीदारी ने भी इक्विटी में तेजी को बढ़ावा दिया। BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का MCap 401 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया

Last Updated- April 09, 2024 | 1:17 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Share Market Today,9 April: रिकॉर्ड हाई से फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

सेंसेक्स ने मंगलवार को पहली बार 75,000 का आंकड़ा पार किया, जो 75,124 के नए सर्वकालिक इंट्राडे हाई लेवल पर पहुंच गया। 70,000 के स्तर से 75,000 अंक तक पहुंचने में बमुश्किल चार महीने लगे। पिछले 10,000 अंक नौ महीने से कुछ अधिक समय में आए हैं।

निफ्टी इस समय 22,693 के स्तर पर है तो वहीं सेंसेक्स 75 हजार के आंकड़े से फिसल कर इस समय 74,859.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बढ़त के साथ खुला बाजार
नवरात्रि के पहले दिन बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 166.83 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 74,909.33 पर और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 22,717.20 पर दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार मजबूत

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिख रही हैं। सेंसेक्स 301.68 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 75,044.18 पर और निफ्टी 87.80 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 22,754.10 पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार 

आज यानि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को चैत्र महीने की नवरात्रि का पहला दिन भी है। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। ग्लोबल संकेतों के आधार पर देखें को बाजार आज भी नए कीर्तिमान बना सकता है। बाजार की तेजी जो कल शुरु हुई वो आज भी बरकरार रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक तेजी के साथ 22850 के पास कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुए। बाजार का फोकस कल आने वाले महंगाई के आकड़ों पर है। वहीं गुरुवार को आने वाले फेड मिनट पर भी बाजार की नज़र रहेगी।

ये भी पढ़ें- बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार 400 लाख करोड़ के पार पहुंचा भारत का मार्केट कैप

कैसा था कल का बाजार

ग्लोबल मार्केट में आशावाद और विदेशी निवेश के फ्लो के बीच बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस में खरीदारी ने भी इक्विटी में तेजी को बढ़ावा दिया। दिन के दौरान BSE में लिस्टेड सभी कंपनियों का MCap 401 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया।

ये भी पढ़ें- लगातार 12वें दिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 में बढ़त, आधार हाउसिंग के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स 494 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 153 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 0.26 फीसदी बढ़ा जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 494.28 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 74,742.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 74,410.07 और 74,869.30 के रेंज में कारोबार हुआ।

First Published - April 9, 2024 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट