facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Today: तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 480 अंक से अधिक चढ़ा

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 11:05 AM IST

बैंकिंग शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 481.94 अंक चढ़कर 60,414.18 अंक पर पहुंच गया। दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 118.05 अंक बढ़कर 17,728.45 अंक पर था।

सेंसेक्स में, इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस तथा नेस्ले में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान में सौदे कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार लाभ के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 फीसदी गिरकर 82.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement