facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: CPI डेटा के पहले बाजार सुस्त बाजार, फ्लैट खुले Sensex, Nifty

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 9:31 AM IST
Stock market today

9:20 AM

देश में आज CPI डेटा आना है, इसके पहले आज यानी 12 जनवरी को बाजार की सपाट शुआत हुई। सेंसेक्स  45 अंकों की मामूली की बढ़त के साथ इस समय 60,151.49 पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी आज 17,920 के स्तर पर सपाट खुला।

सेंसेक्स के 30 में से 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। आज IT दिग्गज इंफोसिस और HCL टेक के नतीजे आएंगे। इंफोसिस का डॉलर रेवेन्यू करीब 1.5 फीसदी बढ़ सकता है।  वहीं HCL टेक के मुनाफे में 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दिख सकती है।

IIP और CPI ग्रोथ के आंकड़े आज
आज दिसंबर रिटेल महंगाई दर के आंकड़े आएंगे। दिसंबर में करीब पौने 6 परसेंट CPI महंगाई संभव है। वहीं IIP ग्रोथ में गिरावट दिख सकती है। नवंबर में 2.7 परसेंट IIP ग्रोथ का अनुमान है।

CONCOR के लिए इस महीने Eol संभव

CONCOR के Strategic विनिवेश की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। सरकार इस महीने EoI जारी कर सकती है। इसके लिए मंत्रियों के समूह की मंजूरी का इंतजार है।

कैसा रहेगी आज का बाजार

अमेरिका में आज दिसंबर महीने के लिए रिटेल महंगाई का डेटा जारी किया जाएगा। आंकड़ों के आने के पहरले डाओ जोन्स में 269 अंकों की तेजी देखी गई वहीं नैस्डैक में भी 1.76 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। S&P 500 में 1.28 फीसदी की मजबूती रही।

आज भारत में भी CPI डेटा जारी किया जाएगा। इसके चलते बाजार में आज उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एशियाई बाजार की बात करें तो जापान के निक्केई में मामूली गिरावट और कोरिया के कोस्पी में मामूली तेजी है।

SGX Nifty में 60 अंकों की तेजी है। आज यानी 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल सकती है। महंगाई डेटा के पहले डॉलर इंडेक्स 103 के नीचे फिसल गया।

वहीं रुपए में शानदार मजबूती दर्ज की गई। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में 24 पैसे की मजबूती दर्ज की गई और यह 81.56 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा रहा था कल का बाजार

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। बाजार में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 60,134.56 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 60,364.77 के ऊपरी और 59,805.78 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 9.98 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट लेकर 60,105.50 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 18.45 अंक या 0.1 फीसदी फिसलकर 17,895.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 7:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement