facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Share Market Today: फ्लैट हुई मार्केट की शुरुआत, निफ्टी 19400 के नीचे

अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। S&P 500 में 0.2 फीसदी, Dow Jones में 0.38 फीसदी और Nasdaq में 0.18 फीसदी की गिरावट आई।

Last Updated- July 06, 2023 | 10:02 AM IST
Futures and Option Trading

Share Market Today,  July 6:  भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज यानी गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 52.48 अंक की गिरावट के साथ 65,393.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 12.80 अंक की गिरावट के साथ 19,385.70 के स्तर पर ट्रैड करता दिखा।

वहीं, प्री-ओपनिंग में भी बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई थी। सुबह 09:02 बजे के करीब सेंसेक्स 181.92 अंक गिरकर 65,264.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 3.00 अंक फीसलकर 19,395.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज सुबह, Gift Nifty 30 अंक गिरकर 19,480 के स्तर पर खुला।

वैश्विक बाजार में कमजोरी की वजह US FED Meeting से ब्याज दरों में इजाफे का संकेत मिल रहा है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। S&P 500 में 0.2 फीसदी, Dow Jones में 0.38 फीसदी और Nasdaq में 0.18 फीसदी की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में भी आज सुबह नरमी देखने को मिली। Nikkei, Hang Seng, S&P/ASX 200, स्ट्रेट टाइम्स और Kospi में 0.4-1.4 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Also Read: ITC: पिछले एक साल में दमदार रहा परफॉर्मेंस, स्टॉक 52 सप्ताह के रिकॉर्ड स्तर पर

कल कैसी थी मार्केट की चाल?

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार (5 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी पर विराम लगा। 5 जुलाई को बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) में 33 अंक की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी में 27 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 19,415.85 पर बंद हुआ।

First Published - July 6, 2023 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट