facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बाजार में बढ़ी गिरावट, 500 अंक से ज्यादा फिसला सेंसेक्स, 59 हजार के नीचे आया

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 2:09 PM IST

2:00PM

बाजार में गिरावट का रुख जारी है। सेंसेक्स 519 अंकों का गोता लगा कर  58,803.27 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी में भी 163 अंक यानी 0.93फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी फिसल कर इस समय 17,440.85 के स्तर पर है। सेंसेक्स की 30 मे से 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं।

1:25 PM

बाजार में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 381.87 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 58,949.03  के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी 131 से ज्यादा अंकों की गिरावट है, निफ्टी इस समय लुढ़क कर 17,472.75 के स्तर पर है।

12:34 PM

बाजार में एक बार फिर से गिरावट का मूड है। सेंसेक्स 197 अंकों यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 59,132.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 53 अंक यानी 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इस समय 17,551 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 15 कंपनियों के शेयर इस समय लाल निशान पर हैं।

10:17 AM
तीन महीने के निचले स्तर पर जाने के बाद आज यानी 30 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। 10:17 AM पर सेंसेक्स करीब 77 अंकों यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 59,408 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं। निफ्टी 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,616 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी है। अदाणी टोटल गैस में 20 फीसदी तक की गिरावट देखी गई, वहीं अदाणी ग्रीन और अदाणी ट्रांसमिशन, दोनों में 15-15 फीसदी की गिरावट है। आज L&T, टेक महिंद्रा, BPCL, बजाज फिनसर्व, PNB और वेल्सपन इंडिया जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

अदानी ग्रुप के 3 स्टॉक्स में अपर सर्किट
अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी उठापटक है. अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।  इसके अलावा अदानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स में भी 10-10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

बीते हफ्ते शेयर बाजार औंधे मुंह गिर गया। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। आज यानी 30 जनवरी को BPCL, PNB, L&T जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

अदाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से बाजार का सेंटिमेंट निगेटिव हो गया है। SGX Nifty 50 अंकों की मजबूती के साथ बाजार में तेजी की तरफ इशारा कर रहा है।

वहीं ग्लोबल अमेरिकी बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स 28 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.95 फीसदी और S&P 500 में 0.25 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

डॉलर इंडेक्स 101.72 पर है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 87.15 डॉलर प्रति बैरल है

शुक्रवार को अदाणी को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद क्रैश हुआ बाजार

अदाणी समूह की कंपनियों और बैंक एवं वित्तीय शेयरों में भारी बिकवाली के साथ विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 874 अंक लुढ़क गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 874.16 अंक यानी 1.45 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 59,330.90 अंक पर बंद हुआ। यह एक महीने से भी अधिक समय का सबसे निचला स्तर है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,230.36 अंक तक गिरकर 58,974.70 अंक पर भी आ गया था। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 287.60 अंक यानी 1.61 फीसदी गिरावट के साथ 17,604.35 अंक पर खिसक गया। यह गत 23 दिसंबर के बाद निफ्टी की एक दिन में दर्ज सबसे बड़ी गिरावट है।

 

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement