facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, 110 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 22200 से नीचे

Advertisement

Share Market Today, 29 February: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती सौदों में 22,298 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:12 AM IST
FII in India

Share  Market Today, 26 February: निफ्टी 22200 से नीचे, सेंसेक्स 110 अंक टूटा

बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 234.42 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 72,936 के आसपास और निफ्टी 54.85 अंक यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,158 पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी

प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 122 अंक यानी 1.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,982.72 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 40 अंक की कमजोरी के साथ 22175 के आसपास कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 26 फरवरी को  शेयर बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत के मुताबिक आज प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में नरमी देखने को मिल रही। इंडेक्स 50 अंक फिसल गया है।

डॉलर इंडेक्स की बात करें तो यहां  2 महीने बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है।  वहीं कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लगा है। शुक्रवार को ब्रेंट, WTI क्रूड $2 फिसले, सोने में 2 महीने बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज
की गई।

इस हफ्ते के अहम इवेंट्स की बात करें तो US का Q4 GDP डेटा आने वाला है। वहीं US का जनवरी का पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर डेटा भी इस हफ्ते आएगा। कई रिटेल कंपनियां के नतीजों पर इस हफ्ते बाजार की नजर रहेगी। वहीं यूरोप में फरवरी का CPI डेटा भी इसी हफ्ते आने वाला है।

यह भी पढ़ें: Ambuja Cements नई ऊंचाई पर, 3 महीने में शेयर 46 फीसदी उछला

कैसा था शुक्रवार का बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती सौदों में 22,298 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने दूसरे सत्र में IT और चुनिंदा फाइनैंशियल शेयरों में मुनाफावसूली के आगे घुटने टेक दिए। दोनों सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 15 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 5 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.15 फीसदी और 0.53 फीसदी की बढ़त देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 15.44 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 73,142.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 73,022.00 और 73,413.93 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 4.75 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,212.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,186.10 और 22,297.50 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement