facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुले बाजार, 200 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

Share Market Today, 3 April: मंगलवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 111 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:05 AM IST
Stock Market

Share Market Today, 3 April: गिरावट पर बाजार

कारोबारी हफ्ते के  तीसरे दिन भी बाजार में गिरावट जारी रही। आज यानी 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। जबकि निफ्टी करीब 80 नीचे खुलता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली का तेज दबाव है। निफ्टी 22400 और सेंसेक्स 73700 के नीचे आ गया।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि बाजार की शुरुआत लाल निशान में होने के आसार हैं क्योंकि ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत नहीं हैं। गिफ्ट निफ्टी तेज गिरावट के साथ 22450 के पास आ गया है। ग्लोबल मार्केट की बात  करें तो डाओ 396 अंक पर, नैस्डैक 156 अंक लुढ़का है। वहीं कच्चा तेल 5 महीने की ऊंचाई पर करीब 90 डॉलर के पास है।
आज बाजार की नजर प्राइवेट सेक्टर के जॉब्स डेटा पर रहेगी।

कल कैसा था बाजार

मंगलवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 111 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच चुनिंदा निजी बैंकों और वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 110.64 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 73,903.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 270.78 अंक तक नीचे चला गया था।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.70 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 22,453.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सोमवार को कारोबार के दौरान अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। बाद में दोनों मानक सूचकांक 0.5 फीसदी की बढ़त में रहे थे।

 

First Published - April 3, 2024 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट