facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: रामनवमी के मौके पर आज बंद रहेगा बाजार, शाम को होगी MCX में ट्रेडिंग

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट सुबह के सेशन के लिए तो बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन के लिए खुलेगा।

Last Updated- April 17, 2024 | 9:02 AM IST
Stock to buy

Stock market holiday on Ram Navami: पूरे देश में रामनवमी का त्योहार आज यानी बुधवार 17 अप्रैल धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम नवमी के मौकेर पर आज शेयर बाजार बंद रहेगा। आज स्टॉक मार्केट यानी BSE और NSE में कोई कारोबार नहीं होगा।

शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी बाजार और करेंसी मार्केट भी बंद रहेगा। BSE के मुताबिक, इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, SLB और करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट बुधवार को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे।

MCX पर शाम को होगी ट्रेडिंग
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट सुबह के सेशन के लिए तो बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन के लिए खुलेगा। इसके लिए MCX पर ट्रेडिंग शाम को 5 बजे खुलेगी और 11:30से 11:55 बजे रात में बंद होगी।

ये भी पढ़ें-Adani की 10 में से सात फर्मों में FPI ने हिस्सा बढ़ाया, सबसे ज्यादा इस कंपनी को मिला फायदा

अप्रैल 2024 में कब बंद होगा शेयर बाजार
आज यानी बुधवार 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा अप्रैल में और किसी दिन हॉलीडे नहीं रहेगा।

मई में कब-कब बंद रहेंगे बाजार?
1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा 20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की वोटिंग होनी है जिसके चलते बाजार बंद रहेंगे। ये ठुट्टी बाजार के कैलेंडर में बाद में जोड़ी गई है।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea के एफपीओ पर दांव लगाना कितना सही? जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

मंगलवार को टूटा बाजार

ईरान-इजराइल युद्ध का असर देसी शेयर बाजार पर लगातार तीसरे दिन भी हावी रहा। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही।

मंगलवार के कारोबार में BSE सेंसेक्स 456 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 124 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, स्मॉलकैप की मांग थी।  BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 456.10 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 72,943.68 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,685.03 और 73,135.43 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 124.60 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,147.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,079.45 और 22,213.75 के रेंज में कारोबार हुआ।

 

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement