facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे बाजार

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 8:06 AM IST
Share Market

आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। महावीर जयंती के अवसर पर मार्केट में आज छुट्टी है। बता दें कि इस हफ्ते शेयर बाजार दो दिन बंद रहेंगे। आज महावीर जयंती के अलावा आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।

बाजार में छुट्टियों के बारे और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bseindia.com पर जाकर देख सकते हैं।

वहीं कल के बाजार की बात करें तो स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स लगभग 115 अंक चढ़ गया।

कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद मुख्य रूप से वाहन, बैंक और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.92 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,106.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 58,793.08 से 59,204.82 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 22 लाभ में जबकि आठ नुकसान में रहे।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,398.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों में 32 लाभ में जबकि 18 नुकसान में रहे।

पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 1,492 अंक मजबूत हुआ

पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 1,492 अंक यानी 2.51 प्रतिशत, जबकि निफ्टी 446 अंक यानी 2.9 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वाहन, पूंजीगत वस्तु और बैंक तथा वित्तीय शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। हालांकि आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और धातु शेयरों में बिकवाली से लाभ पर अंकुश लगा।

 

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 8:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement