facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Today: बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी 18000 के करीब

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 9:41 AM IST
Stock to buy

बढ़त के साथ खुले बाजार

आज यानी 20 फरवरी को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 18000 के करीब खुला है। सेंसेक्स 49.85 अंकों की यानी 0.08 फीसदी बढ़त के साथ 61052.42 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 0.30 अंक यानी 0.00 फीसदी की सपाट चाल के साथ 17944.50 के स्तर पर खुला।

प्री-ओपनिंग में बाजार  सपाट

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग बाजार की सपाट शुरुआत देखने को मिल रही है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 31.84 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 60,970.73 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,976.30. के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 20 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हो सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में नरमी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में DOW मजबूती, जबकि NASDAQ इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा यूरोप के बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

इस हफ्ते बाजार की नजर विदेशी निवेशकों के निवेश, क्रूड की कीमतों के साथ डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर होगी।

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स में 317 अंको की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 92 अंक फिसलकर 18,000 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.94 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 61,002.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 61,302.72 अंक तक गया और नीचे में 60,810.67 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,944.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 18,034.25 अंक तक गया और नीचे में 17,884.60 अंक तक आया।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement