facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 66500 के पार, निफ्टी 19,700 के आसपास पहुंचा

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की रफ्तार धीमी गति के साथ होने की आशंका है। सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 11 अंक लुढ़क कर 19,727 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- July 25, 2023 | 10:26 AM IST
Stock Market

Market Open:

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सुबह 10 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 50 अंक बढ़कर 66,458 के स्तर पर कारोबार करता दिखा और एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty50) 30 अंक बढ़कर 19,700 पर पहुंच गया।

Market Pre-open:

प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 111.75 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 66,496.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 72.20 अंक की बढ़त के साथ 19740.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Share Market Today, July 25: ग्लोबल मार्केट (Global Market) से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) की रफ्तार धीमी गति के साथ होने की आशंका है। सुबह 8 बजे करीब, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 11 अंक लुढ़क कर 19,727 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिका बाजार कल हल्कि बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones, NASDAQ Composit और S&P 500 इंडेक्स में 0.5 फीसदी तक की बढ़त दर्ज हुई।

इस बीच, एशिया-प्रशांत बाजारों में भी मिश्रित रुख देखा गया। जबकि Nikkei 225, Topix, Kospi सूचकांक 0.2 फीसदी तक गिरे; ऑस्ट्रेलिया का S&P 200 इंडेक्स मंगलवार के शुरुआती सौदों में 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेंड में रहा।

कमोडिटी बाजार में, ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 3 महीने के उच्चतम स्तर के करीब उछलकर क्रमश: 82 डॉलर प्रति बैरल और 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें : ICICI बैंक में 36 फीसदी तेजी के आसार, ब्रोकरों ने ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी

घरेलू बाजार की बात करें तो, आज भी कंपनियों के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे (Q1FY24) फोकस में रहेंगे। आज यानी 25 जुलाई को like Bajaj Auto, Tata Motors, Larsen & Toubro, Asian Paints समेत कई अन्य कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।

Also Read: Tata Steel Q1 Results: नेट प्रॉफिट 93 फीसदी घटकर 524.85 करोड़ रुपये रहा

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांकों सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 299.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66,384.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 72.65 अंक यानी 0.37 फीसदी गिरा। निफ्टी दिन के अंत में 19,672.35 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement