facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Today: सपाट शुरुआत के बाद फिसला बाजार, 60 हजार के स्तर से फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 17,500 के नीचे

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 9:58 AM IST
Share Market

बाजार में आई गिरावट

सपाट खुले बाजार अप फिसलते दिख रहे हैं सेंसेक्स 87.04 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59,657.94 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी भी 20.45 अंक यानी 0.12 फीसदी लुढ़क कर 17,533.85 के स्तर पर हैं। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां लाल निशान पर हैं।

रियल्टी, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव है। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही

सपाट खुले बाजार 

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 59,724.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की
गिरावट के साथ 17,531.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने के बाद ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं।  SGX Nifty की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी आधे परसेंट की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं जापान के शेयर बाजार आज बंद रहेंगे। US मार्केट में डाओ और S&P हल्की गिरावट और नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसी यूरोप के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

इससे पहले बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। लगातार चौथे दिन बुधवार को नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार में निवेशक बैक फुट पर नजर आए। सेंसेक्स में 927.74 अंको की भारी गिरावट आई, वहीं निफ्टी 272 अंक फिसलकर 17,600 के नीचे आ गया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 928 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 59,744.98 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,462.90 तक गया और नीचे में 59,681.55 तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272 अंक यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 17,554.30 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,772.50 तक गया और नीचे में 17,529.45 तक आया।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement