facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, Sensex 74 हजार के पार, Nifty 22,500 के स्तर पर

Advertisement

Share Market Today, 8 april: गिफ्ट निफ्टी सपाट 22650 के पार है। US 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 10bps उछलकर साढ़े चार महीने की ऊंचाई पर यानी 4.4 प्रतिशत पर है।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:42 AM IST
Stock Market

Share Market Today, 8 april:बढ़त के साथ खुला बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुले।  सेंसेक्स 231.82 अंक ऊपर 74,480.04 पर और निफ्टी 67.60 अंक या 0.30 प्रतिशत ऊपर 22,580 के करीब दिख रहा है। लगभग 2031 शेयरों में तेजी आई और 491 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

प्री-ओपनिंग में मजबूती

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स 421.14 अंक या 0.57 फीसदी ऊपर 74,669.36 पर और निफ्टी 70.50 अंक या 0.31 फीसदी ऊपर 22,584.20 पर दिख रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार के 83.29 के मुकाबले सपाट चाल के साथ 83.27 रुपे प्रति डॉलर के स्तर पर खुला है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी 8 अप्रैल को बाजार में एक्शन दिख सकता है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो वैश्विक बाजारों से संकेत पॉजिटिव हैं। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुल सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी सपाट 22650 के पार है। US 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 10bps उछलकर साढ़े चार महीने की ऊंचाई पर यानी 4.4 प्रतिशत पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 104.50 के पास है। वहीं बाजार की नजर आने वाले बुधवार को आने वाले महंगाई के आकड़ो पर पर भी रहेगी।

कैसा था बीते दिन का बाजार
नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखने के रिजर्व बैंक के फैसले से घरेलू शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा जबकि निफ्टी में मामूली गिरावट रही।

ये भी पढ़ें- Adani Green Energy करेगी 2.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश, पाकिस्तानी सीमा के पास होगा दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूबल एनर्जी प्लांट

BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 20.59 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,248.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,361.11 का नया उच्चस्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 0.95 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,513.70 अंक पर बंद हुआ। बिकवाली के असर में निफ्टी के 50 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement