facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बढ़त से फिसला बाजार, 300 अंक लुढ़ककर 72 हजार के स्तर पर सेंसेक्स

Advertisement

Share Market Today: बाजार की नजर फेड पॉलिसी पर भी रहने वाली है। हालांकि ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है

Last Updated- March 20, 2024 | 11:47 AM IST
Stock Market

Share Market Today: बाजार ने खोई बढ़त

शेयर बाजार में बुधवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा। अच्छी शुरुआत के बावजूद बाजार में बिकवाली हावी है। प्रमुख इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे 71,700 के लेवल पर आ गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में 72,268 तक गया। निफ्टी भी 21,891 से फिसलकर 21,729 पर आ गया है.

 

तेजी के साथ खुला बाजार 
बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुलते हुए दिखाई दिये। मिडकैप इंडेक्स भी मजबूत खुला है। सेंसेक्स 72200 और निफ्टी 22900 के लेवल पर ट्रेड कर रहे।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी बुधवार को भारतीय Share Market में तेजी दिखने की संभावना है। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं वहीं बाजार के प्रमुख इंडेक्स वीकली एक्सपायरी से पहले रिकवरी दिखा सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 21900 के पार कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों के हाल पर नजर डालें तो लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार में तेजी बरक़रार है। S&P 500 में रिकॉर्ड क्लोजिंग और डाओ एक महीने की ऊंचाई पर है। वहीं नैस्डैक में भी 60 अंकों की तेजी दर्ज की गई। स्मॉलकैप 2000 में भी करीबन आधे फीसदी की तेजी देखी गई है।

आज बाजार की नजर फेड पॉलिसी पर भी रहने वाली है। हालांकि ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, फिर भी महंगाई पर फेड के बयान पर बाजार का फोकस रहेगा।

कैसा था कल का बाजार
एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ।

गिरावट में खुलने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 736.37 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 72,012.05 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 815.07 अंक या 1.12 प्रतिशत तक गिरकर 71,933.35 पर आ गया।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी (Nifty-50) 238.25 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,817.45 के लेवल पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement