facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: सेंसेक्स 210 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 56 अंक की मजबूती

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 10:41 AM IST
Stock Market

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते तीन दिन से जारी गिरावट थम गई।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.49 अंक बढ़कर 59,778.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 56.35 अंक चढ़कर 17,675.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में, टाइटन, लार्सन एंड टूब्रो, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में थे।

एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement