facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 17,150 के आसपास खुला

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 9:29 AM IST
share market

बढ़त के साथ खुले बाजार

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 22 मार्च को 17150 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 283.64 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरकर 58,358.32 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 83.50 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 17,191.00 के स्तर पर नजर आ रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
SBI Life Insurance
HDFC Life
HCL Technologies
TCS
Larsen and Toubro

निफ्टी के टॉप लूजर

Coal India
Asian Paints
BPCL
Power Grid Corp
Britannia Industries

कैसा रहेगा आज का बाजार

वैश्विक बाजारों से आज यानी 22 मार्च को पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं SGX NIFTY और US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है। इससे अंदाजा है कि भारतीय बाजारों की कमजोर शुरुआत हो सकती है।

SGX NIFTY 26.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 27,435.24 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.34 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.34 फीसदी चढ़कर 15,721.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जबकि हैंगसेंग 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 19,742.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 3,275.09 के स्तर पर दिख रहा है।
क्रूड में दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव करीब 2% उछलकर 75 डॉलर के पार निकला है। वहीं सोने में कल रही तेज गिरावट आई है।

कैसा था कल का बाजार
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी और BSE सेंसेक्स 445 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख तथा सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.38 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 8:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement