facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, 65,500 के पार सेंसेक्स, निफ्टी 19,400 के ऊपर

Advertisement

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट दर्ज हुई। निक्केई, हैंग सेंग, स्ट्रेट टाइम्स, कोस्पी में 0.16-1 फीसदी की गिरावट आई।

Last Updated- July 04, 2023 | 10:22 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

बढ़त पर खुला बाजार

बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है। बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है। निफ्टी पहली बार 19,400 के पार खुला है। निफ्टी 19,406 के रिकॉर्ड स्तर पर है। सेंसेक्स 280.68 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त साथ 65,485.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त साथ 19,396.40 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार ने दिखी बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 298.13 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त साथ 65,440.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 105.45 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त साथ 19428 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

 

कैसा रहेगा आज का बाजार
3 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार के शानदार प्रदर्शन के बाद आज यानी मंगलवार को बाजार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। ग्लोबल बाजार से भी संकेत सपाट मिल रहे हैं। उधर, Gift Nifty (पहले SGX Nifty) भी आज सुबह फ्लैट कारोबार करता दिखा। यह 19,400 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट दर्ज हुई। निक्केई, हैंग सेंग, स्ट्रेट टाइम्स, कोस्पी में 0.16-1 फीसदी की गिरावट आई।

बता दें कि निवेशक ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक दर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

कल अमेरिका बाजार में तेजी देखने को मिली। S&P 500 0.12 फीसदी बढ़ गया, Dow Jones 0.03 फीसदी बढ़ गया और Nasdaq में भी 0.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

अमेरिकी बाजार आज छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स ने 486 अंकों की छलांग के साथ 65 हजार के स्तर को छू लिया और नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक चढ़कर 19,329.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement