facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: लाल निशान पर खुला बाजार, RBI मौद्रिक नीति पर रहेगी बाजार की नजर

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 9:25 AM IST
Share Market, Stocks to watch today

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज बाजार की शुरुआत लाल निशान से हुई है।  फिलहाल सेंसेक्स 123.13 अंक यानी 0.21 फीसदी गिरकर 59,566.18 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 31.55 अंक यानी 0.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 17526 के आसपास दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रही। निफ्टी 17.85 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17540 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 62.3 अंक यानी 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,627.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत संकेत हैं। वहीं आज केंद्रीय बैंक (RBI) ब्याज दरों पर अहम निर्णय लेगा। बाजार की नजर इस पर रहेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हो सकता है। इसका असर बाजार पर भी पड़ेगा।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशिया में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX निफ्टी ओर डाओ फ्यूचर्स में हल्की नरमी है।

SGX NIFTY 35 अंक नीचे दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.98 फीसदी गिरावट के साथ 27541.37 के आसपास दिखा रहा है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में 0.52 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं ताइवान का बाजार 0.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 15759.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हेंगसैंग 0.64 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 20.146.22 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.56 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3298.66 के स्तर पर दिख रहा है।

कल US के इंडेक्स मिले-जुले रहे थे। मंदी की आशंका ने बाजारों पर दबाव बनाया है। कल के कारोबार में अमेरिका में नेरडेक 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। SSP 500 इंडेक्स भी ताल निशान में बंद हुआ। वहीं, डाओ जोंस 80 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 7:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement