facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स 750 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,550 के पार

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 11:12 AM IST

बाजार में बढ़त हुई तेज

बाजार में तेजी बढ़ी है। सेंसेक्स 758 अंकों की तेजी के साथ 59,667.75 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 17,500 के पार निकला है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली । इस बीच निफ्टी बैंक 41,000 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में 1.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली

बढ़त के साथ खुले बाजार

भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स 462.98 अंक यानी 0.79फीसदी की तेजी के साथ 59,372.33 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 151.40 अंक यानी 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 17,473.30 के स्तर पर है।
प्री-ओपनिंग 

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 148.49 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 59,057.84 के स्तर पर हुई है। वहीं निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 17,369. के स्तर पर हुई है ।

 

कैसा रहेगा आज का बाजार

वैश्विक बाजारों से आज संकेत पॉजिटिव मिल रहे है। एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।  SGX Nifty की भी जोरदार शुरुआत हुई है।

वहीं हांगकांग का हेंगसेंग करीब 1 फीसदी नीचे है.। अमेरिकी वायदा बाजारों में भी हल्की गिरावट है। वहीं डॉलर इंडेक्स भी 105 के पास है।

खबरों के लिहाज से देखें तो भारतीय टेक इंडस्ट्री की एट्रिशन रेट में गिरावट आई है। FY23 में भारतीय टेक इंडस्ट्री की आय $24500 तक का अनुमान है। वहीं सर्विसेज एक्सपोर्ट आय में 9.4% की बढ़ोतरी की संभवना है। एट्रिशन रेट में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। कुल मिलाकर टेक पर खर्च बढ़ता ही जा रहा है।

इसके अलावा फरवरी में मैगनीज ओर का उत्पादन 10% बढ़कर 1.31 लाख टन हुआ है। फरवरी में मैगनीज ओर की बिक्री 19% बढ़कर 1.32 लाख टन हुई।

खबरों के लिहाज से आज फोकस में रहने वाले शेयरों में यस बैंक है। यस बैंक में  SBI हिस्सा घटा सकता है।

वहीं आज टाटा के शेयर फोकस में रहेंगे।Tata Power ने  पावर डिजिटलाइजेशन के लिए Enel Group के साथ डील की है। साथ ही में आज अदाणी के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। अदाणी एंटरप्राइसेस को एक अमेरिकी कंपनी का साथ मिला है। करीब साढ़े 15 हजार करोड़ में GQG Partners को 4 ग्रुप कंपनियों में हिस्सेदारी बेची है।

वहीं अदाणी पोर्ट के लिए फरवरी महीना अच्छा रहा। सालाना आधार पर कार्गो वॉल्यूम 10 परसेंट बढ़ा है। कंपनी ने करीब
26.5 MMT कार्गो हैंडल किए है।

 

 

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement