facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, Sensex 66 हजार के ऊपर, Nifty 19500 के पार

Advertisement

17 जुलाई को HDFC Bank और LTIMindtree कंपनियों के FY 2024 के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम (Q1 Results) पर भारतीय निवेशकों की नजर रहेगी।

Last Updated- July 17, 2023 | 9:32 AM IST
Stock Market

Share Market Today: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत आज रिकॉर्ड हाई पर हुई।  सेंसेक्स 10.50 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 66,072.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 15.00 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 19579.20 के आसपास कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल
प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स 74.59अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 66,135.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 57.95 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 19619.20 के आसपास कारोबार कर रहा था

 

कैसा रहेगा आज का बाजार
ग्लोबल बाजारों (global market) से सुस्त संकेतों के बीच आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (सोमवार) को भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में हलचल देखने को मिल सकती है। 17 जुलाई को HDFC Bank और LTIMindtree कंपनियों के वित्त वर्ष 2024 के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम (Q1 Results) पर भारतीय निवेशकों की नजर रहेगी। इसका असर आज भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।

वहीं, सुबह 7:20 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 5 अंक की बढ़त के साथ 19,629 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजारों में आज बिकवाली देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: ग्लोबल म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश सुधरने के आसार

एशिया-प्रशांत बाजारों में सोमवार को गिरावट आई क्योंकि निवेशक चीन से आने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

टाइफून तालीम के लिए जारी चेतावनी के कारण हांगकांग के बाजार आज बंद रहेंगे, जबकि जापान के बाजार मरीन डे के लिए बंद हैं।
ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.075 फीसदी नीचे फिसला, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.15 फीसदी फिसल गया, और चीन का शंघाई कंपोजिट 1 फीसदी लुढ़क गया।

आज इन कंपनियों के जारी होंगे Q1FY24 के नतीजे

HDFC Bank, LTIMindtree, Tata Elxsi, Tinplate Company of India, Central Bank of India, CRISIL, Hathway Cable & Datacom, Huhtamaki India, Onward Technologies, Seacoast Shipping Services, and Tarapur Transformers आज अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगे।

14 जुलाई को कैसी थी बाजार की चाल?

बीते शुक्रवार (14 जुलाई) को बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 502.01 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 66,060.90 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 150.75 अंक यानी 0.78 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,564.50 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement