facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Today: फ्लैट खुले बाजार, 73 हजार के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 22000 के पार

Advertisement

भारत और अमेरिका दोनों देशों में मंगलवार को महंगाई और IIP डेटा के आंकड़ें आने हैं। इस कारण भी आज निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया।

Last Updated- March 12, 2024 | 9:36 AM IST
Stock Market

Share Market Today, 12 March:फ्लैट खुले बाजार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 12 मार्च को भारतीय इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 42.52 अंक या 0.06 प्रतिशत ऊपर 73,545.16 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 22,339.60 पर दिख रहा है। लगभग 1267 शेयर बढ़े, 1053 शेयर गिरे और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार फ्लैट

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 34.24 अंक या 0.05 फीसदी ऊपर 73,536.88 पर और निफ्टी 16 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 22,348.70 पर दिख रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार 12 मार्च को शेयर बाजार में बिकवाली का दवाब देखने को मिल सकती है। प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ खुल सकते हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 22450 के पार ट्रेड कर रहा।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी वायदा और एशियाई बाजारों में खरीदारी है। डाओ पर 50 अंकों की हल्की बढ़त के साथ दिख रहा है। IT पर दबाव से नैस्डेक में 0.4% की गिरावट देखी गई। वहीं 2 महीने के निचले स्तर से डॉलर इंडेक्स में हल्की रिकवरी देखने को मिली। 11वें दिन बढ़त के बीच सोने में दायरे का कारोबार देखने को मिला।

कल कैसा था बाजार
देसी शेयर बाजार में जारी तेजी पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (11 मार्च) को ब्रेक लग गया। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रुझानों के बीच रिलायंस, टाटा मोटर्स, धातु और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण शेयर बाजार 600 से ज्यादा अंक की भारी गिरावट लेकर बंद हुआ। भारत और अमेरिका दोनों देशों में मंगलवार को महंगाई और IIP डेटा के आंकड़ें आने हैं। इस कारण भी आज निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 617 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 161 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 616.75 अंक यानी 0.83 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 73,502.64 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 73,433.91 और 74,187.35 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 160.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,332.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,307.25 और 22,526.60 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement