facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: क्या बरकरार रहेगा बाजार की तेजी? जानें कैसा रहेगा आज का बाजार?

Advertisement

सोमवार को नये वित्त वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मजबूत रही और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 363 अंक के लाभ में रहा।

Last Updated- April 02, 2024 | 8:20 AM IST
Stock Market

Share Market Today, 2 April: बाजार में आज यानी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी तेजी बरकरार रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 22550 के पास कारोबार करते दिखे। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

ग्लोबल बाजार की बात करें को,  अमेरिकी बाज़ारों में सुस्त, मिला जुला एक्शन देखने को मिला, डाओ 240 अंक लुढ़का,वहीं  S&P 500 0.2% नीचे रहा। बाजार में 11 में से 8 सेक्टर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

कैसा था कल का बाजार

स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को नये वित्त वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मजबूत रही और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 363 अंक के लाभ में रहा।

कारोबार के दौरान एक समय दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अबतक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गये थे। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ घरेलू बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही।

सेंसेक्स 74,014.55 पर बंद

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,014.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 603.27 अंक चढ़कर अबतक के ऑल टाइम हाई 74,254.62 अंक तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 135.10 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,462 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 203.05 अंक चढ़कर 22,529.95 के रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement