facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: तीन दिन बाद लौटी बाजार की रौनक, 300 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 22 हजार के पार

Advertisement

गिफ्ट निफ्टी 22150 के नीचे फिसल गया है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली जारी है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:01 AM IST
Stocks to watch today

Share Market Today, 18 April: : शेयर बाजार की आज यानी 18 अप्रैल गुरुवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। बाजार में करीब बीते 3 कारोबारी दिनों में बिकवाली का माहौल था, लेकिन आज बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही।  बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहै हैं। सेंसेक्स करीब 300 अंक उछलकर 73,200 के पार पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी 100 अंक ऊपर 22250 के पार ट्रेड कर रहे।

 

कैसा रहेगा आज का बाजार

शेयर बाजार में आज यानी 18 अप्रैल को एक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि ग्लोबल संकेतों का असर आज बााजार में देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी 22150 के नीचे फिसल गया है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली जारी है। मंगलवार को 65 अंकों की हल्की बढ़त के बाद कल 45 अंक फिसला डाओ। वहीं नैस्डेक पर 1.1% की गिरावट देखे को मिली।

कल कैसा था बाजार
बुधवार को रामनवमी के मौके पर बाजार बंद था। इससे पहले यानी मंगलवार को ईरान-इजराइल युद्ध का असर देसी शेयर बाजार पर लगातार तीसरे दिन भी हावी रहा। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के कारण इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट जारी रही।

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 456 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 124 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, स्मॉलकैप की मांग थी। NSE पर स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि मिडकैप इंडेक्स कारोबार के उतार-चढ़ाव भरे दिन के बाद 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea ने FPO जरिये एंकर निवेशकों से जुटाए 5,400 करोड़ रुपये, 11 रुपये भाव से अलॉट हुए शेयर

सेंसेक्स में भी गिरावट

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 456.10 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 72,943.68 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 72,685.03 और 73,135.43 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 124.60 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,147.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,079.45 और 22,213.75 के रेंज में कारोबार हुआ।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 8:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement