facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: 300 अंकों की बढ़त के साथ 60,964 पर Sensex, 18000 के पार Nifty

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 11:14 AM IST

11.10 AM
सपाट शुरू हुए बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। सेंसेक्स 315अंकों की यानी 0.52 फीसदी के साथ 60,971 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 81 अंकों की बढ़त के साथ 18,134 के स्तर पर है।

9:20 AM

18 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 60,716 के स्तर खुला वहीं निफ्टी 118,074 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले।

Nifty Top Gainer-

SBI Life Insurance
Tata Steel
UPL
HCL Technologies
ONGC

Nifty Top Losers-

HDFC Life
UltraTech Cement
ICICI Bank
M&M
Reliance Industries

Pre-Opening

प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट रहा है। 09:02 बजे सेंसेक्स सपाट होकर 60653 के स्तर पर नजर आया जबकि निफ्टी करीब 12.30 अंकों की गिरावट के साथ 18041 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

आज यानी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY में बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। लेकिन दूसरे एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुझान दिख रहा है।

कल DOW भी करीब 400 अंक गिरकर बंद हुआ था। ग्लोबल बाजारों के मिलेजुले संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों की ओपनिंग सपाट हो सकती है।

आज खबरों के लिहाज से ये स्टॉक फोकस में रहेंगे-
V-Mart Retail: अमांसा होल्डिंग्स (Amansa Holdings) ने कंपनी के 3.27 लाख अतिरिक्त शेयर खुले बाजार लेनदेन के जरिए खरीदे। ये शेयर 2800 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर खरीदे हैं। अमांसा होल्डिंग्स के पास दिसंबर 2022 तक कंपनी में पहले से ही 4.16 फीसदी हिस्सेदारी थी।

 

Tata Metaliks: टाटा ग्रुप की इस कंपनी को दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे में 74 फीसदी की गिरावट हुई। कंपनी का मुनाफा घटकर 9.48 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि कंपनी की आय सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़त के साथ 790.23 करोड़ रुपए पर रही है।

Glenmark Pharmaceuticals: ग्लेनमार्क फार्मा ने एरिस लाइफसाइंसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एरिस ओकनेट हेल्थकेयर के साथ भारत और नेपाल स्थित अपने डर्मेटोलॉजी सेगमेंट टेल ब्रांडों को बेचने के लिए एक समझौता किया है। ये सौदा 340.48 करोड़ रुपये में तय हुआ है।

ICICI Lombard General Insurance Company:बीमा कंपनी को 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त के साथ 352.53 करोड़ रुपए पर रहा है।

Gokaldas Exports: गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट इंटरनेशनल ने 13 जनवरी को खुले बाजार लेनदेन के जरिए कंपनी में 0.018 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ, गोकलदास में इसकी हिस्सेदारी 4.985 फीसदी से बढ़कर 5.003 फीसदी हो गई है।

Coforge: भारतीय जीवन बीमा निगम ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए इस आईटी सेवा कंपनी में 0.057 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.033 फीसदी हो गई है।

 

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement