facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market: बाजार में तूफानी तेजी, Sensex में 2 हजार अंकों से ज्यादा का उछाल, निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

Last Updated- June 03, 2024 | 1:56 PM IST
Stock Market
Stock Market

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स के सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयरों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सुबह के कारोबार के दौरान 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। लोकसभ चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे।

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 11:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement