facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Update: सेंसेक्स 170 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:42 AM IST
Sensex can hit 100,000 2026

10:40 AM

बाजार में बढ़त बरकरार है। सेंसेक्स करीब 161 अंकों की बढ़त के साथ 61,103 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 41 अंकों की बढ़त के साथ 18,160 के स्तर पर है। सेंसेक्स की 30 मे सें 21 कंपनिया हरे निशान पर हैं। 

सकारात्मक नोट पर शुरू हुए बाजार

ग्लोबल संकेतों के बाद भारतीय बाजार की शुरूआत पॉजिटिव नोट के साथ हुई है। सेंसेक्स 173.54 अंकों  की बढ़त के साथ 61,115.21 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 51.65 अंकों की बढ़त के साथ 18174.30 के स्तर पर  है।

9:00 AM प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त दिखी है। 09:01 बजे के आसपास सेंसेक्स 77.13 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 61018.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 75.80 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 18194.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसी रहेगा आज का बाजार

अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स 254 अंक मजबूत रहा। वहीं नैस्डैक में 2.01 फीसदी और S&P 500 में 1.19 फीसदी की तेजी रही।

. SGX Nifty में 70 अंकों की तेजी है इससे अनुमान है कि आज भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हो सकती है। एशियाई बाजार की बात करें तो जापान के निक्केई में 1.30 फीसदी की मजबूती है। डॉलर इंडेक्स 101.8 पर है। आज मारुति सुजुकी, HDFC असेट मैनेजमेंट कंपनी, मोतीलाल ओसवाल, नजारा टेक्नोलॉजी, TVS मोटर जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे।

कल कैसा था बाजार का हाल

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में तगड़ी लिवाली से मानक सूचकांक सेंसेक्स 320 अंक चढ़ गया। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 319.90 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 60,941.67 अंक पर बंद हुआ। एक समय इसने 400 से अधिक अंक की बढ़त ले ली थी लेकिन बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच 90.90 अंक यानी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 18,118.55 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement