facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में तेजी

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 10:34 AM IST
Stock Market Today

रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134 अंक चढ़कर 59,766.37 पर पहुंच गया।

व्यापक एनएसई निफ्टी 36.4 अंक बढ़कर 17,660.85 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त हुई।

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

गुरुवार को सेंसेक्स 64.55 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 59,632.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.45 पर बंद हुआ। इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,169.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement