facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share market Update: बाजार की मजबूत शुरुआत, 400 अंकों की बढ़त पर सेंसेक्स, निफ्टी 18000 के पार

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 9:40 AM IST
Share Market

तेजी के साथ खुला बाजार

भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी आज 18100 के आसपास खुला है। भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी आज 18100 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 328.28 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 61,603.37 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 18101.75 के स्तर पर नजर आ रहा था।

9:00AM प्री-ओपनिंग

ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद आज यानी 16 फरवरी को भारतीय  शेयर बाजार में प्री-ओपनिंग के दौरान मजबूती देखी गई। इसी के साथ आज तेजी के साथ बाजार खुलने के संकेत हैं। 09:02 बजे के करीब सेंसेक्स 215.43 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 61490.52 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 78.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 18094.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 16 फरवरी को ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेतों से उम्मीद है कि भारतीय बाजारों की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हो सकती है। एशियाई बाजार में भी तेजी है।

SGX Nifty में भी करीब 50 प्वाइंट की तेजी देखी गई है। वहीं अमेरिकी बाजारों में मजबूती दिखी और अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए।

वहीं नैस्डेक करीब 1% चढ़कर बंद हुआ। बता दें कि लगातार तीसरे दिन नैस्डेक में तेजी दिखी। इस बीच डाओ जोन्स 0.11 फीसदी और, S&P 500 इंडेक्स 0.28फीसदी चढ़े। S&P के 11 में से 9 सेक्टरों में तेजी दिखी।

उधर क्रूड प्रोडक्शन पर विंड फॉल टैक्स में 700 रुपए प्रति टन की कमी आई है। ATF और डीजल एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटा है।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों MSCI का U-TURN

अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर MSCI का U-TURN आया है। MSCI ने अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल के वेटेज घटाने का फैसला टाला है। अब मई के महीने में समीक्षा होगी।

कैसा था कल का बाजार

स्टॉक मार्केट में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख रहा जिससे बीएसई सेंसेक्स 243 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरूआती कारोबार में गिरावट के साथ 60,990.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 61,352.55 के उच्चतम और 60,750.32 के निचले स्तर तक गया।

अंत में सेंसेक्स 242.83 अंक या 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,275.09 पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 600 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,015.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 की 37 कंपनियों के शेयर हरे जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

 

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement