facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनरेटर कंपनी के शेयर पर 2 ब्रोकरेज हुए बुलिश, बोले – पोर्टफोलियो दमदार, BUY का मौका

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत है और कंपनी अपने प्रमुख क्षेत्रों में ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव बनी हुई है।

Last Updated- December 11, 2025 | 3:25 PM IST
Stocks to Watch today

Stock to buy: एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (11 दिसंबर) को हरे निशान में रहे। शुरुआती ट्रेड में निफ्टी-50 और सेंसेक्स में हल्का उतार-चढ़ाव दिखा, लेकिन जल्द ही बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी। फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती के बाद घरेलू बाजार में अधिकांश सेक्टर्स में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हाउसेस हैवी इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत है और कंपनी अपने प्रमुख क्षेत्रों में ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव बनी हुई है।

Siemens Energy India पर मोतीलाल ओसवाल: ₹3800

मोतीलाल ओसवाल ने सीमेंस एनर्जी इंडिया पर ‘BUY‘ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 3800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर बुधवार को 2995 रुपये पर बंद हुए।

Also Read: ₹200 से कम का शेयर देगा तगड़ा रिटर्न! 18% करेक्शन के बाद बड़ा मौका, ब्रोकरेज ने दी BUY कॉल

मोतिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि हाल ही में आयोजित विश्लेषक बैठक में सिमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने अपने पावर ट्रांसमिशन व्यवसाय के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत अवसरों की पाइपलाइन पर जोर दिया। ब्रोकरेज का मानना है कि इन संभावनाओं के आधार पर शेयर में 25 प्रतिशत से अधिक की बढ़त की गुंजाइश है।

Siemens Energy India पर एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग: ₹3,416

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने सीमेंस एनर्जी इंडिया शेयर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 3,416 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर 14 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, टेक्नोलॉजी में लीडरशिप की क्षमता, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और अलग-अलग बिजनेस क्षेत्रों में बाजार नेतृत्व को देखते हुए हम सिमेंस एनर्जी इंडिया पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखते हैं।

Siemens Energy India Share

सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर अपने 52 वीक हाई 3,624 रुपये से 18 फीसदी नीचे चल रहे है। हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में शेयर 10 फीसदी से ज्यादा गिरा है। जबकि तीन महीने में शेयर में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। स्टॉक का 52 वीक्स लो 2,529 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1,03,280 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement