facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Realty Stock पर मिल सकता है 35% रिटर्न, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज; दिया ₹1436 का टारगेट

Advertisement

नुवामा ने रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘BUY‘ रेटिंग देते हुए लॉन्ग टर्म के लिए खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- March 18, 2025 | 1:46 PM IST
Realty Stock Outlook

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार (18 मार्च) को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स इंट्रा-डे में 900 अंक से ज्यादा चढ़ गया जबकि निफ्टी 250 से ज्यादा अंक अंक की तेजी देखी गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती के साथ फाइनेंशियल और मेटल्स स्टॉक्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते निवेशक अभी भी सतर्कता बरत रहे हैं।

बाजार में इस माहौल के बीच एनालिस्ट्स का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल और उचित वैल्यूएशन वाले चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करना फिलहाल सही विकल्प है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) पर अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘BUY‘ रेटिंग देते हुए लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है।

Signature Global: टारगेट प्राइस ₹1436| रेटिंग BUY| अपसाइड 35%|

नुवामा (Nuvama) ने रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1436 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर आगे चलकर 35% का अपसाइड दिखा सकता है। सोमवार को सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर बीएसई पर 1063 रुपये के भाव पर बंद हुए।

शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो अपने ऑल टाइम हाई से स्टॉक 36% टूट चुका है। पिछले एक महीने में यह 2.27% गिरा है। वहीं, बीते तीन महीने में शेयर में 16.10% की गिरावट आई है और एक साल में यह 13.13% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,645 रुपये और 52 वीक लो 1,010 रुपये है। बीएसई पर रियल्टी कंपनी का टोटल मार्केट 15,276 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY की सलाह?

नुवामा के अनुसार, सिग्नेचर ग्लोबल (SGIL) ने मजबूत प्री-सेल्स गति बनाई है। इसमें TTM बुकिंग (Trailing 12 months) FY21 से FY25 की दिसंबर तिमाही तक लगभग 7.6 गुना बढ़ी है। कंपनी की गुरुग्राम बाजार में मजबूत उपस्थिति है, जहां सप्लाई की कमी के कारण बिना बिकी हुई इन्वेंटरी सिर्फ दस महीने की है।

ब्रोकरेज ने कहा कि सिग्नेचर ग्लोबल का कैपिटल-एफिशिएंट बिजनेस मॉडल है। इसमें प्रति-सेल्स यूनिट सबसे कम पूंजी निवेश में से एक है। मजबूत कैश फ्लो और मिनिमम वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के चलते कंपनी नेट कैश स्थिति हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ब्रोकरेज के अनुसार, चल रहे रियल एस्टेट अपसाइकिल और सिग्नेचर ग्लोबल (SGIL) का प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में सफल ट्रांजिशन कंपनी को FY25–27E के दौरान 21% प्री-सेल्स CAGR हासिल करने में मदद करेगा। कंपनी का नोएडा/दिल्ली बाजार में प्रवेश संभावित रूप से री-रेटिंग ट्रिगर साबित हो सकता है। हम I1,436 के टार्गेट प्राइस (TP) के साथ ‘BUY’ रेटिंग देते हैं, जो इसकी NAV से 20% प्रीमियम पर है। हालांकि, गुरुग्राम बाजार में मंदी निवेश के लिए प्रमुख जोखिम बनी हुई है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement