facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टैक्स के बाद आय का 20% बचाते हैं 43% निवेशक, प्रोफेशनल फाइनेंशियल प्लानिंग को मान रहे जरूरी

Advertisement

भारत में अमीर निवेशक (एचएनआई) जल्द सेवानिवृत्ति, बच्चों के लिए उद्यम और विदेश में शिक्षा की चाहत रखते हैं।

Last Updated- June 04, 2025 | 9:56 PM IST
HNI investment trends India

मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स और डन ऐंड ब्रैडस्ट्रीट के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत में अमीर निवेशक (एचएनआई) जल्द सेवानिवृत्ति, बच्चों के लिए उद्यम और विदेश में शिक्षा की चाहत रखते हैं। लेकिन कम बचत, व्यक्तिगत स्तर पर प्लानिंग और वित्तीय अनुशासन की कमी की वजह से उन्हें अपनी आकांक्षाओं में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सर्वे में 28 शहरों के 465 अमीर परिवारों को शामिल किया गया था। इससे पता चलता है कि 43 फीसदी एचएनआई अपनी कर-पश्चात आय का 20 फीसदी से भी कम बचा पाते हैं।

अमीरों के भीतर ही शीर्ष आय वर्ग की बचत दर अधिक है। 10 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले 63 प्रतिशत अमीर परिवार अपनी आय का 30 प्रतिशत से अधिक बचाते हैं। हालांकि, उनका निवेश आवंटन रियल एस्टेट में ज्यादा होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘केवल 17 प्रतिशत अमीर निवेशक ही इक्विटी में 30 प्रतिशत से ज्यादा निवेश करते हैं। इन परिवारों में से 44 प्रतिशत का कहना है कि वे इक्विटी निवेश के साथ ‘बहुत सहज’ हैं। लेकिन फिर भी उनमें से 65 प्रतिशत खासतौर पर सोने/चांदी में 10 से 20 प्रतिशत निवेश करते हैं और उनमें से 48 प्रतिशत रियल एस्टेट में 30 प्रतिशत से अधिक पूंजी लगाते हैं।’

अध्ययन के अनुसार कई अमीर निवेशकों का मानना है कि उनके लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पेशेवर तौर पर फाइनैं​शियल प्लानिंग जरूरी है। इसमें कहा गया है, ’82 फीसदी का मानना है कि उनके दीर्घाव​धि वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पेशेवर वित्तीय योजना जरूरी है। 51 फीसदी धनी निवेशक विविधता के मामले में मार्गदर्शन लेना पसंद करते हैं। 32 फीसदी लक्ष्य के हिसाब से योजना बनाना पसंद करते हैं।’

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement