facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ABFRL Stocks: कारोबार अलग करने की घोषणा के बाद उछले आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर

Advertisement

कारोबार अलग करने के प्रस्ताव से दो अलग-अलग इकाइयां बनेंगी। इसमें MFL के पास लुई फिलिप, वैन ह्यूजन, ऐलन सोली, पीटर इंगलैंड, रीबॉक और फॉरएवर 21 जैसे लोकप्रिय ब्रांड होंगे।

Last Updated- April 02, 2024 | 9:59 PM IST
Aditya Birla Fashion and Retail

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल (एबीएफआरएल) का शेयर मंगलवार को 17 फीसदी तक उछल गया। इसकी वजह रिटेलर की ओर से मदुरा फैशन ऐंड लाइफस्टाइल (एमएफएल) को अलग कंपनी के तौर पर सूचीबद्ध कराने की योजना की घोषणा है। कंपनी का शेयर अंत में 11.6 फीसदी की बढ़त के साथ 236 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार अलग करने के प्रस्ताव से दो अलग-अलग इकाइयां बनेंगी। इसमें एमएफएल के पास लुई फिलिप, वैन ह्यूजन, ऐलन सोली, पीटर इंगलैंड, रीबॉक और फॉरएवर 21 जैसे लोकप्रिय ब्रांड होंगे।

कारोबार अलग होने के बाद एबीएफआरएल के पोर्टफोलियो में वैल्यू रिटेल (पैंटालून्स), एथनिक वियर, लक्जरी और डिजिटल ब्रांड होंगे। टीसीएनएस क्लॉदिंग (जो फिलहाल एबीएफआरएल के साथ विलय की प्रक्रिया में है) का शेयर भी 10 फीसदी चढ़ा।

विश्लेषकों ने कहा कि कारोबार अलग किए जाने से बिड़ला समूह की फर्म ट्रेंट जैसी प्रतिस्पर्धी के और करीब पहुंच जाएगी।

नोमूरा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के नोट में कहा गया है कि अनुमान है कि इससे ज्यादा नकदी वाले कारोबार मसलन मदुरा के उच्च रिटर्न अनुपात पर ध्यान जाएगा। कुछ साल पहले ट्रेंट और आदित्य बिड़ला फैशन का बाजार मूल्यांकन एक जैसा था। अब ट्रेंट का एमकैप आदित्य बिड़ला फैशन के एमकैप से 6 गुना ज्यादा है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement