facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ACME Solar Q4 Results: मुनाफा 13% बढ़कर ₹138 करोड़, रेवेन्यू भी 31% उछला; शेयर 6% से ज्यादा टूटा

Advertisement

ACME Solar Q4 Results: कंपनी की कुल आय 705 करोड़ रुपये पहुंची, निर्माणाधीन क्षमता बढ़कर 5,081 MW हुई

Last Updated- May 08, 2026 | 1:58 PM IST
Q4 Results
Representational Image

ACME Solar Q4 Results: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की पावर जेनरेशन कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स (ACME Solar) ने शुक्रवार को मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी किए। चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13.3 प्रतिशत (YoY) और रेवेन्यू करीब 31 फीसदी उछल गया। कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी के चलते मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, एबिटडा मार्जिन और प्रॉफिट मार्जिन में सालाना आधार पर गिरावट आई है। इसके चलते कंपनी के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। इंट्रा में शेयर 6.5 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

ACME Solar ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए इसे 138 करोड़ रुपये बताया। 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 122 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू बढ़कर 705 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 539 करोड़ रुपये था।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 30.3% बढ़कर 636 करोड़ रुपये हो गया। जोकि मार्च 2025 तिमाही में 488 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 498 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 251 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में रेवेन्यू भी बढ़कर 2,507 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 1,575 करोड़ रुपये था।

मार्जिन पर दिखा दबाव

कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में उछाल के बावजूद मार्जिन पर दबाव देखने को मिला। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन घटकर 19.6% पर आ गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 22.6% था। वहीं, EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 90.5% से घटकर 90.2% पर आ गया।

ACME Solar: शेयर पर दिखा दबाव

नतीजों के बाद ACME सोलर के स्टॉक पर दबाव देखने को मिला शुक्रवार को BSE पर शेयर दोपहर 1:30 बजे तक के ट्रेडिंग सेशन में 6.5 फीसदी तक टूट गया। इस दौरान शेयर ने 309.35 का दिन का हाई और 278.35 रुपये पर दिन का लो बनाया। गुरुवार को शेयर 298 रुपये पर बंद हुआ था। BSE 500 की इस कंपनी का मार्केट कैप 19,800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

ACME Solar: 8,071 मेगावाट का पोर्टफोलियो

एक्सचेंज फाइलिंग में एसीएमए सोलर ने बताया कि चौथी तिमाही में SECI के साथ 301 मेगावाट FDRE (फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) की नए प्रोजेक्ट हासिल हुए, जिससे निर्माणाधीन कुल क्षमता बढ़कर 5,081 मेगावाट हो गई।

कंपनी के पास कुल 8,071 मेगावाट का पोर्टफोलियो है, जिसमें 17 GWh BESS (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस) इंस्टॉलेशन शामिल हैं। इसके अलावा 6,270 मेगावाट के PPA (पावर परचेज एग्रीमेंट) साइन किए जा चुके हैं। कंपनी ने बताया कि FY26 में 6,464 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन हुआ, जो FY25 की तुलना में 61.1 प्रतिशत अधिक है। Q4 FY26 में 1,720 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पादन हुआ, जो Q4 FY25 की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 1:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement