facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani की सीमेंट कंपनी को Q4 में ₹751 करोड़ मुनाफा, निवेशकों को देगी 75% डिविडेंड; चेक करें अकाउंट में कब आएंगे पैसे

Advertisement

कंपनी ने डिविडेंड के एलिजिबल निवेशकों को तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 13 जून 2025 फाइनल की है।

Last Updated- April 24, 2025 | 4:36 PM IST
Dividend Stock

Q4 Results: अदाणी ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) ने गुरुवार (24 अप्रैल) को बाजार बंद होने से पहले जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। एसीसी ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

एसीसी ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया मार्च तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.4% घटकर ₹751.03 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 943.4 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 31.2% घटा है। हालांकि, कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़ा है। मार्च तिमाही में यह सालाना आधार पर 12.7% बढ़कर 5,991.67 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 5,316.75 करोड़ रुपये था।

एसीसी की बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा

एसीसी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री 1.19 करोड़ टन रही। यह किसी एक तिमाही में कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। यह पिछले साल की तुलना में 14% ज्यादा है। कंपनी ने कहा कि अधिक बिक्री वॉल्यूम और बेहतर संचालन मानकों के संयोजन से उसके सभी कमर्शियल सेक्टर्स क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिली।

हर शेयर पर ₹7.5 का डिविडेंड देगी ACC

एसीसी के बोर्ड ने अपनी बैठक में डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाईलिंग में कहा, ”बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹7.50 के डिविडेंड की सिफारिश की है। यह हालांकि, कंपनी के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।”

ACC Dividend Record Date

कंपनी ने डिविडेंड के एलिजिबल निवेशकों को तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 13 जून 2025 फाइनल की है। अगर आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो इसका भुगतान 1 जुलाई 2025 या उसके बाद किया जाएगा, जो लागू स्रोत पर कर कटौती (TDS) के अधीन होगा।

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement