facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी एंटरप्राइजेज का राइट्स इश्यू 8% ओवरसब्सक्राइब, कंपनी जुटाएगी ₹24,930 करोड़ की नई पूंजी

Advertisement

गौतम अदाणी की अगुआई वाली कंपनी 1,800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 13.85 करोड़ नए शेयर जारी करेगी

Last Updated- December 10, 2025 | 10:05 PM IST
Adani Enterprises

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) के राइट्स इश्यू को करीब 15 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिली है, जो 13.85 करोड़ शेयरों के पेशकश आकार के मुकाबले करीब 8 फीसदी ज्यादा है। ज्यादातर अतिरिक्त मांग आम शेयरधारकों से मिली है।

पूर्ण आवेदन से बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक के कारोबार करने वाले इस समूह की होल्डिंग और इन्क्यूबेशन शाखा को करीब 24,930 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। शेयरों की यह बिक्री किसी भारतीय कंपनी द्वारा की गई सबसे बड़ी प्राथमिक निधि जुटाने की प्रक्रिया में से एक है।

एईएल की योजना राइट्स इश्यू से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स दोनों के मौजूदा ऋणों को चुकाने या पहले भुगतान करने के साथ-साथ पूंजीगत व्यय में करने की है।

गौतम अदाणी की अगुआई वाली कंपनी 1,800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 13.85 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। कंपनी के शेयर का अंतिम बंद भाव 2,214 रुपये था जो एक दिन पहले के मुकाबले 1.4 फीसदी कम है। इस भाव पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.86 लाख करोड़ रुपये रहा।

आवेदकों को शुरू में आंशिक रूप से भुगतान वाले शेयर मिलेंगे। इसके लिए आवेदन के समय 900 रुपये का भुगतान करना है। इसके बाद जनवरी और मार्च 2026 में 450 रुपये की दो किस्त देनी होंगी। इन आंशिक भुगतान वाले शेयरों का अलग से कारोबार होगा। सबसे बड़े सार्वजनिक शेयरधारकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी​), जीक्यूजी पार्टनर्स और ग्रीन एंटरप्राइजेज शामिल हैं और इन सभी ने राइट्स इश्यू में आवेदन किया है।

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement