facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरे हफ्ते Adani Group के शेयरों में तेजी

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:46 PM IST
Adani Total Gas

GQG Partners की तरफ से 1.9 अरब डॉलर के निवेश के बाद अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को भी तेजी जारी रही।

एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स को छोड़ दें तो समूह की अन्य आठ कंपनियों के शेयरों में 1 से 6 फीसदी तक की उछाल आई ​और इस वजह से बाजार पूंजीकरण (mcap) में 30,250 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

पिछले हफ्ते अदाणी समूह की कंपनियों ने बाजार पूंजीकरण में 1.4 लाख करोड़ रुपये जोड़े थे जब राजीव जैन की अगुआई वाली जीक्यूजी ने अदाणी फैमिली ट्रस्ट से चार फर्मों की हिस्सेदारी ली थी।

जैन के कदम से समूह की कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बहाल करने में मदद मिली, जहां हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद से बाजार पूंजीकरण में 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी।

इस रिपोर्ट में धोखाधड़ी आदि के आरोप लगाए गए थे।

आखिरी बंद भाव पर अदाणी समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 8.9 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड के अलावा जैन को मुश्किल वाली चुनिंदा कंपनियों में विजेता दांव के लिए जाना जाता है।

यह समर्थन अदाणी समूह के लिए अहम है, जिसने बढ़त की आक्रामक योजना बनाई है और अपने कर्ज के स्तर को लेकर सामने आ रही चिंता दूर करने की कोशिश की है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement