facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group stocks: अदाणी समूह के शेयरों में फिर आई गिरावट, मार्केट कैप करीब 25,000 करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 7:53 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी समूह के कई शेयर सोमवार को उन खबरों के बीच गिरावट के ​शिकार हुए जिनमें कहा गया कि पर्यावरण अनुकूल, सामाजिक एवं प्रशासनिक (ESG) फंड ने समूह की एक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

एक ​खबर में कहा गया है कि नॉर्वे के पेंशन फंड केएलपी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। फंड ने इस आशंका से यह हिस्सेदारी बेची है कि कंपनी के शेयरों को आस्ट्रेलिया में Carmichael coal project के फंड के लिए गिरवी रखा जा सकता है।

Bloomberg के आंकड़े के अनुसार, ईएसजी लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाले यूरोपीय संघ में पंजीकृत 500 से ज्यादा ESG फंडों के पास अदाणी शेयरों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदारी है।

अदाणी समूह की 10 में से 6 कंपनियों के शेयर आज नुकसान के साथ बंद हुए। अदाणी एंटरप्राइजेज में 6 प्रतिशत, अदाणी टोटाल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन, और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 5-5 प्रतिशत की गिरावट आई। एनडीटीवी के शेयर में 3.7 प्रतिशत और अदाणी विल्मर में करीब 2 प्रतिशत की कमजोरी आई। कुल मिलाकर, समूह का बाजार पूंजकरण सोमवार को करीब 25,000 करोड़ रुपये घट गया। 24 जनवरी (हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने) के बाद से अदाणी समूह का बाजार पूंजीकरण करीब 11 लाख करोड़ रुपये तक नीचे आया है।

हिंडनबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट में अदाणी कंपनियों पर शेयरों में हेरफेर करने, और अत्य​धिक कर्ज का इस्तेमाल करने (जिससे उसके ऋणदाताओं के लिए जोखिम बढ़ा) का आरोप लगाया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि समूह की सात सूचीबद्ध कंपनियों को ऊंचे मूल्यांकन की वजह से 85 प्रतिशत गिरावट का सामना करना पड़ा है।

हिंडनबर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि प्रमुख लिस्टेड अदाणी कंपनियों ने भारी भरकम कर्ज ले रखा था, जिनमें उनके ऊंची कीमत वाले शेयरों को ऋण लेने के लिए गिरवी रखा जाना भी शामिल था। इससे पूरा समूह अनिश्चित वित्तीय हालात में आ गया।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement