facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के शेयर चमके, अदाणी एंटरप्राइजेज सबसे ज्यादा 8% चढ़ा

Advertisement

बीएसई (BSE) पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 8.01 प्रतिशत चढ़कर 3,391.20 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी के शेयरों में 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Last Updated- May 23, 2024 | 7:31 PM IST
Adani Group

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises Share) सबसे अधिक आठ प्रतिशत चढ़ा।

बीएसई (BSE) पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 8.01 प्रतिशत चढ़कर 3,391.20 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी के शेयरों में 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, अदाणी पोर्ट्स के शेयर 4.72 प्रतिशत, एसीसी के शेयर 2.86 प्रतिशत, अदाणी पावर के शेयर 2.79 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस के शेयर 2.30 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 2.09 प्रतिशत चढ़े।

अदाणी विल्मर के शेयर (Adani Wilmar) में 1.85 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1.25 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 1.17 प्रतिशत की तेजी रही। ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 17.23 लाख करोड़ रुपये रहा।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की तरफ से रिकॉर्ड डिविडेंड भुगतान की मंजूरी दिए जाने के बीच गुरुवार को बैंक, पेट्रोलियम एवं वाहन कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार के दोनों मानक इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए।

बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) ने 29 जनवरी के बाद की अपनी सबसे ऊंची छलांग लगाई और 1,196.98 अंक के लाभ के साथ यह 75,418.04 अंक के अपने अबतक के सबसे ऊंचे मुकाम पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी भी 369.85 अंक यानी 1.64 प्रतिशत बढ़कर 22,967.65 अंक के अपने हाईएस्ट स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement