facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछला

Advertisement

Adani Ports Q3 Results: अदाणी पोर्ट्स ने बीएसई फाईलिंग में बताया कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी को 2,518 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

Last Updated- February 03, 2026 | 2:34 PM IST
Adani Ports Q3 Results

Adani Ports Q3 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ने मंगलवार (3 फरवरी) को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट नेट मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये हो गया।

अदाणी पोर्ट्स ने बीएसई फाईलिंग में बताया कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी को 2,518 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा 2.1 प्रतिशत घटा है। सितंबर तिमाही में यह 3,120.2 करोड़ रुपये था।

अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने कहा, ”भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती एकीकृत परिवहन सर्विस प्रोवाइडर प्रदाता के रूप में अदाणी पोर्ट्स ने एक बार फिर मजबूत और स्थिर प्रदर्शन किया है। हमारे चार प्रमुख व्यवसाय स्तंभों में लगातार बनी मजबूती और नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल के एकीकरण के चलते हम वित्त वर्ष 2025–26 के लिए परिचालन लाभ के अनुमान की ऊपरी सीमा में 800 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करने में सक्षम हुए हैं।”

यह भी पढ़ें | India US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नाम

उन्होंने कहा, ”नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल के अधिग्रहण के बाद भी कंपनी पर कर्ज का स्तर पहले जैसा ही बना हुआ है। यह हमारी बैलेंस शीट की मजबूती और पूंजी निवेश को लेकर हमारे अनुशासित दृष्टिकोण को दर्शाता है।”

इस बीच, अदाणी पोर्ट्स के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 2:10 बजे 129.20 रुपये या 9.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1532.10 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement