facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE सेंसेक्स में शामिल होगी Adani Ports, टॉप 30 से बाहर होगी Wipro

Advertisement

Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड का शेयर 1.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,416 रुपये पर बंद हुआ जबकि विप्रो 0.5 प्रतिशत गिरकर 463.5 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- May 24, 2024 | 9:44 PM IST
Adani Ports

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) को 30 शेयर वाले सेंसेक्स (Sensex) में विप्रो की जगह शामिल किया जाएगा। सेंसेक्स को ट्रैक करने वाले एशिया इंडेक्स ने शुक्रवार को एक सूचना में यह जानकारी दी है।

यह पहली बार है जब गौतम अदाणी (Gautam Adani) के स्वामित्व वाली वाली किसी कंपनी को सेंसेक्स सूचकांक में शामिल किया जाएगा। सूचकांक में यह बदलाव 24 जून से प्रभावी होगा।

इस बदलाव को लेकर आश्चर्य जताया गया है क्योंकि कई विश्लेषकों का अनुमान था कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) को ऊंचे बाजार पूंजीकरण की वजह से सूचकांक में शामिल किया जाएगा।

अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड का मार्केट कैप 3.06 लाख करोड़ रुपये है, जबकि एईएल का मूल्यांकन 3.86 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि एक्सचेंज किसी इंडेक्स बदलाव की गणना के लिए फ्री फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर विचार करते हैं। अदाणी पोर्ट्स की प्रवर्तक शेयरधारिता 65.9 प्रतिशत है, जबकि एईएल की 72.6 प्रतिशत है।

अदाणी पोर्ट्स को सेंसेक्स में मिल सकता है 1.2% वेटेज

विश्लेषकों का कहना है कि अदाणी पोर्ट्स को सेंसेक्स में 1.2 प्रतिशत भारांक मिल सकता है। नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार उसके शामिल होने से अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में करीब 2,100 करोड़ रुपये का निवेश आएगा, जबकि विप्रो में करीब 1,400 करोड़ रुपये की बिकवाली देखी जा सकती है। सेंसेक्स को करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों वाले पैसिव फंड ट्रैक करते हैं।

अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड का शेयर 1.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,416 रुपये पर बंद हुआ जबकि विप्रो 0.5 प्रतिशत गिरकर 463.5 रुपये पर बंद हुआ।

अदाणी पोर्ट्स इस समय 28.4 गुना के 12 महीने आगामी पीई अनुपात और 4.9 गुना के पीबी अनुपात पर कारोबार कर रहा है। तुलना करें तो सेंसेक्स का पीई और पीबी क्रम से 20.3 गुना और 3.2 गुना पर है।

सेंसेक्स के अलावा एशिया इंडेक्स ने चार अन्य सूचकांकों में भी बदलाव की घोषणा की है। उसने एयू स्मॉल फाइनैंस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की जगह येस बैंक और केनरा बैंक को एसऐंडपी बीएसई बैंकेक्स में शामिल किया है। ट्रेंट को एस ऐंड पी बीएसई सेंसेक्स में दिवीज लैबोरेटरीज की जगह मिलेगी।

इस बीच, एस ऐंड पी बीएसई 100 सूचकांक में आरईसी, एचडीएफसी एएमसी, केनरा बैंक, कमिंस इंडिया और पंजाब नैशनल बैंक को पेज इंडस्ट्रीज, एसबीआई कार्ड्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, जुबिलेंट फूडवर्क्स और जी एंटरटेनमेंट की जगह शामिल किया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement