facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी के शेयरों में आई तेजी, फिर 5वां बड़ा शेयर बाजार बना भारत

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 10:33 PM IST

चार महीने बाद भारत फिर से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। पिछले कुछ महीनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा लगातार खरीदारी और अदाणी समूह के शेयरों में तेजी की वजह से बाजार को बड़ी ताकत मिली है। भारत का बाजार पूंजीकरण इस समय में 3.4 लाख करोड़ डॉलर है और इस साल इसमें 3.1 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

भारत को चीन में कमजोर आ​र्थिक वृद्धि का भी लाभ मिला है, जिसकी वजह से वै​श्विक फंडों ने भारतीय शेयरों की ओर ध्यान बढ़ाया है। विदेशी निवेशकों ने अप्रैल के शुरू से अब तक भारतीय शेयरों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया है। आय में वृद्धि और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में देश की ऊंची जीडीपी दर को ध्यान में रखते हुए विदेशी कोषों ने लिवाली बढ़ाई है।

जेफरीज फाइनैं​शियल ग्रुप इंक. के रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड ने पिछले सप्ताह अपने ए​शिया पै​सिफिक एक्स-जापान मॉडल पोर्टफोलियो में भारतीय शेयरों में निवेश बढ़ाया है। इस साल के शुरू में मजबूत तेजी के बाद चीन के शेयर बाजार में सुस्ती को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भारतीय बाजार पर दांव बढ़ाया है।

Also read: अमेरिका में ऋण सीमा बढ़ने से फाइनैंशियल शेयरों में आई तेजी

अदाणी समूह के शेयरों में सुधार से भी बाजार को ताकत मिली है। अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी समूह में अपना निवेश बढ़ाया, जिससे अदाणी समूह के शेयरों में तेजी को बढ़ावा मिला। जीक्यूजी ने अदाणी समूह की संभावित नई पेशकश में भी भागीदारी की इच्छा जताई है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement