facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन दिन बाद नरम पड़े अदाणी के शेयर, अदाणी एंटरप्राइजेज 6 फीसदी कमजोर

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 8:18 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह के शेयरों में तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला बुधवार को लगभग थम गया। समूह के तीन शेयरों – न्यू डेल्ही टेलीविजन (NDTV), अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटाल गैस में 5-5 प्रतिशत की तेजी आई, लेकिन अन्य शेयरों में 0.5 से लेकर 6 प्रतिशत के बीच कमजोरी दर्ज की गई।

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में तीन दिन की 40 प्रतिशत तेजी के बाद मंगलवार को 6 प्रतिशत गिरावट आई। पिछले तीन दिनों में अदाणी समूह के बाजार मूल्य में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समित की रिपोर्ट आने और जीक्यूजी पार्टनर्स द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने का निर्णय लिए जाने के बाद समूह के शेयरों में बड़ी तेजी आई है।

अपनी अंतरिम रिपोर्ट में, छह-सदस्यीय विशेषज्ञ स​मिति ने कहा कि उसे हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की पु​ष्टि करने वाला कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के सकारात्मक घटनाक्रम की वजह से अदाणी समूह को इस साल के शुरू में हिंडनबर्ग रिपोर्ट से हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई करने में मदद मिली है।

Also read: Hindalco Q4 Results: मार्च तिमाही में 37 फीसदी घटा नेट प्रॉफिट, हुआ 2,411 करोड़ रुपये का मुनाफा

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यू आर भट ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में आई खबरों की वजह से शेयर चढ़ने पर मुनाफावसूली भी हुई है। समूह को लेकर नियामक की निर्णायक रिपोर्ट आने पर ही शेयरों की चाल तय हो सकेगी।’

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement