facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Stock: 20% रिटर्न दे सकता हैं एनर्जी शेयर, ब्रोकरेज की सलाह- खरीद लें; स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन से बढ़ेगा मुनाफा

Advertisement

Adani Stocks: ब्रोकरेज ने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए कहा है कि कंपनी के पास ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।

Last Updated- October 29, 2025 | 5:08 PM IST
Adani Energy

Adani Stock: अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस के शेयर बुधवार को 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के बाद देखने को। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 21 फीसदी घटकर 534 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 675 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 6,596 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,184 करोड़ रुपये था।

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Green Solutions) पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए कहा है कि कंपनी के पास ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।

Adani Energy Solutions पर टारगेट प्राइस ₹1127

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस (ADANIENSOL) पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 1127 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 17 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस बुधवार को बीएसई पर 5 फीसदी चढ़कर 967 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि अदाणी एनर्जी सोल्यूएशंस के पास ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग परियोजना के लिए मजबूत पाइपलाइन मौजूद है। कंपनी का ट्रांसमिशन पाइपलाइन मूल्य लगभग 60 हजार करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 2.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य का भादला-फतेहपुर एचवीडीसी (HVDC) प्रोजेक्ट जीता है। स्मार्ट मीटर पाइपलाइन 2.46 करोड़ यूनिट की है। कंपनी ने तमिलनाडु में 3 करोड़ स्मार्ट मीटर की री-बिडिंग में भी भाग लिया है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस देश में बोलियों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी ट्रांसमिशन कंपनी है। यह स्मार्ट मीटर परियोजनाओं की बोलियों में भी प्रमुख कंपनियों में से एक हैं।

कैसे रहे Q2 नतीजे ?

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) के नतीजे घोषित किए। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 21 फीसदी घटकर 534 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 675 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 6,596 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,184 करोड़ रुपये था।

Also Read | Coal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर ₹4,263 करोड़ रह गया, ₹10.25 के डिविडेंड का किया ऐलान

तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 3.7 फीसदी की गिरावट आई। पिछली तिमाही में यह 6,767.2 करोड़ रुपये था। कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़कर 1,825 करोड़ रुपये पहुंचा। इस वृद्धि में ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का प्रमुख योगदान रहा।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement